Breaking News

5142 करोड़ की योजना का शिलान्यास करेंगे CM योगी:7 अप्रैल को ग्रेटर आगार की रखेंगे नींव, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की


                 5142 करोड़ की योजना का शिलान्यास करेंगे CM योगी:7 अप्रैल को ग्रेटर आगार की रखेंगे नींव, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

5142 करोड़ की योजना का शिलान्यास करेंगे CM योगी:7 अप्रैल को ग्रेटर आगार की रखेंगे नींव, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को 5142 करोड़ रुपये से विकसित होने वाली ग्रेटर आगरा योजना की नींव रखेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां मौसम को ध्यान में रखते हुए हेंगर तैयार किया जा रहा है। यह योजना यमुना एक्सप्रेसवे किनारे रहनकलां-रायपुर में मूर्त रूप लेगी। CM योगी यहां जनसभा भी करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर को मंडलायुक्त कार्यालय स्थित सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां बताया गया, ग्रेटर आगरा योजना के भूमि पूजन करने के बाद टाउनशिप मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रायपुर-रहनकलां स्थित आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा विकसित की जा रही शहरी विस्तारीकरण-नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्राम-रायपुर व रहनकलां में लगभग 449.65 हेक्टयर भूमि पर ग्रेटर योजना प्रस्तावित है। प्रभारी मंत्री ने जनसभा स्थल पर बैरीकेडिंग, विधानसभावार साइनेज, पार्किंग व्यवस्था, गर्मी के मौसम के दृष्टिगत पर्याप्त शीतल पेयजल, सीएम के आगमन का रूट, हैलीपेड आदि की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा-जिन किसानों की भूमि का मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है, बिना मुआवजे के कब्जा न लिया जाए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *