Breaking News

बिठूर में अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा:3 गिरफ्तार, तीन बाइक और चेसिस बरामद


                 बिठूर में अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा:3 गिरफ्तार, तीन बाइक और चेसिस बरामद

बिठूर में अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा:3 गिरफ्तार, तीन बाइक और चेसिस बरामद

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में सक्रिय अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। देर रात की कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक बाइक का चेसिस, दो नंबर प्लेट, एक मोबाइल फोन और 4700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक परगही से होरा बांगर जाने वाले मार्ग पर चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 2:15 बजे तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में चोरी का सामान मिलने पर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से आसपास के थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करता था। गिरोह का सरगना अमित सोनी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वह सुनसान स्थानों से वाहन चोरी कर उन्हें अलग-अलग हिस्सों में तोड़ देता था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। गिरोह में शामिल सुनील सोनी चोरी की गाड़ियों को काटकर स्क्रैप के रूप में बेचता था, जबकि सूरज कमल वाहनों को खोलने और पार्ट्स बदलने में मदद करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 3 अप्रैल 2026, 9 मार्च 2026 और 8 दिसंबर 2025 को मंधना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। बरामद सामान इन्हीं वारदातों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *