Breaking News

कौशांबी में बच्ची की करंट लगने से मौत:टीवी का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में करंट लगने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब बच्ची घर में टीवी का प्लग लगा रही थी। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-9 निवासी राकेश त्रिपाठी की आठ वर्षीय बेटी पारुल अपने घर में टीवी का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान तार कटा होने के कारण उसे तेज करंट लग गया। करंट लगने से पारुल गंभीर रूप से झुलस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *