Breaking News

आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट वीडियो:2 दिन पहले हुई थी घटना, रविवार को वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी अमानी (दलसिंगर का पुरवा) गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक परिवार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा एक घर में घुसकर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना में दिनेश यादव और उनके छोटे भाई अरुण यादव (लगभग 14 वर्ष) के घायल होने की सूचना है। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला के सिर में भी चोट लगने की बात कही जा रही है। परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की सूचना मिल रही है।घटना के पीछे जमीन विवाद की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की गई। इसमें एक पक्ष को गंभीर रूप से चोट भी लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *