Breaking News

बहू का शव कुएं में मिला…ससुर ने लगाई फांसी:ललितपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, गांव में शोक का माहौल


                 बहू का शव कुएं में मिला...ससुर ने लगाई फांसी:ललितपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, गांव में शोक का माहौल

बहू का शव कुएं में मिला…ससुर ने लगाई फांसी:ललितपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, गांव में शोक का माहौल

ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के मनगुवां गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार में दो मौतों से हड़कंप मच गया। एक बहू का शव कुएं में मिला, जबकि उसके ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे मृतक के बड़े भाई हरीराम सहरिया ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई रामचरन सहरिया (लगभग 45 वर्ष) ने गांव के बाहर एक चिरौल के पेड़ पर साफी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खेत में बने कुएं में बहू का शव मिला इसी दौरान रामचरन के बेटे शेर सिंह सहरिया ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी जसोदा (लगभग 27 वर्ष) 4 अप्रैल को शौच के लिए घर से निकली थी। वह मायके ग्राम टीकरा (थाना बानपुर) जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार को गांव के पास सत्यनारायण कौशिक के खेत में बने कुएं में जसोदा का शव मिला। सूचना मिलते पुलिस टीम पहुंची दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाकर बारीकी से निरीक्षण कराया गया। ग्रामीणों की मदद से कुएं से जसोदा का शव और पेड़ से रामचरन का शव नीचे उतारा गया। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों की जांच शुरू की पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों मौतों के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। मृतका के चार बच्चे हैं मृतका जसोदा की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और उसके चार छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *