Breaking News

प्रतापगढ़ में कार-टेंपो की टक्कर, महिला की मौत:ढकवा मोड़ पर हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती


                 प्रतापगढ़ में कार-टेंपो की टक्कर, महिला की मौत:ढकवा मोड़ पर हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ में कार-टेंपो की टक्कर, महिला की मौत:ढकवा मोड़ पर हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढकवा मोड़ पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जौनपुर के सिंगरामऊ निवासी मीरा मिश्रा अपने 10 वर्षीय नाती देव मिश्र के साथ सिंगरामऊ से चांदा (सुल्तानपुर) दवा लेने जा रही थीं। उन्होंने रास्ते में नगर निवासी किरन सिंह को भी टेंपो में बैठा लिया था। जैसे ही टेंपो ढकवा फोरलेन स्थित ढकवा मोड़ पर पहुंचा, सुल्तानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वैगनआर कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। घायलों में मीरा मिश्रा को कमर में, देव मिश्र को जबड़े में और टेंपो चालक को सिर में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चांदा भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने नगर, थाना आसपुर देवसरा निवासी किरन सिंह (पत्नी स्व. जगदीश प्रताप सिंह) को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका किरन सिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक बेटी की शादी अभी नहीं हुई है।अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जेसीबी की मदद से सड़क से हटवाया, जिससे यातायात बहाल हो सका। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *