Breaking News

सांसद बोले- पंचायत चुनाव में देरी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा:राकेश राठौर ने कहा- सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है, उसे जनता का मूड पता

सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने हरदोई पहुंचकर पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह देरी सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। राठौर के अनुसार, सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है क्योंकि उसे जनता के मूड का अंदाजा है और मौजूदा हालात उसके पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार “अनुकूल माहौल” का इंतजार कर रही है। हरदोई शहर के नघेटा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सांसद ने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि महंगाई और अव्यवस्थाओं से जनता परेशान है। उन्होंने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं तक बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसे हालात में सरकार चुनाव से बचना चाहती है ताकि उसे जनता के गुस्से का सामना न करना पड़े। कांग्रेस सांसद ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव समय पर नहीं कराए जाते, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। हालांकि, राठौर ने विश्वास जताया कि पंचायत चुनाव आखिरकार होंगे और जब भी होंगे, जनता अपने वोट के जरिए सरकार को करारा जवाब देगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *