DniNews.Live

मेरठ सौरभ हत्याकांड में शिमला होटल मैनेजर की गवाही:बोला होटल में आकर रुके थे मुस्कान-साहिल


                 मेरठ सौरभ हत्याकांड में शिमला होटल मैनेजर की गवाही:बोला होटल में आकर रुके थे मुस्कान-साहिल

मेरठ सौरभ हत्याकांड में शिमला होटल मैनेजर की गवाही:बोला होटल में आकर रुके थे मुस्कान-साहिल

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में बृहस्पतिवार को शिमला के होटल मैनेजर देंवेद्र सिंह को गवाही के लिए बुलाया गया। देवेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला जज की कोर्ट में मेरठ में अपनी गवाही दी।
देवेंद्र शर्मा पुत्र शोभाराम है। देवेंद्र ने बताया कि 2025 में मुस्कान-साहिल उसके होटल में रुकने आए थे। दोनों उसके होटल में आकर रुके थे। वो सौरभ की हत्या करके आए थे ये हमें नहीं पता था। उनके चेहरे से मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वो क्या करके आए हैं। कोर्ट में बस यही पूछा गया कि क्या मुस्कान-साहिल हमारे यहां रुके थे। तो वो हमारे यहां रुके थे ये मैंने बताया है। विजयबहादुर सिंह ने बताया कि शिमला से होटल लॉर्डस ग्रे के मैनेजर देवेंद्र की गवाही हुई है। उन्होंने बताया कि 5 से 7 मार्च 2025 तक मुस्कान-साहिल हमारे होटल में आए थे। रुके भी थे। वो अपने साथ होटल का वो एंट्री रजिस्टर लेकर आए थे। जो कोर्ट में दिखाया है। साथ ही कुछ फुटेज थी वो भी लेकर आए थे। उन्होंने पुलिस को जो रजिस्टर की एंट्री दी थी वो तस्दीक कराई है। बाकी और जो साक्ष्य थे वो भी अपने साथ लाए थे उनको दिखाया है। अभी सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन अब इस केस में कसौल के होटल मैनेजर को गवाही के लिए बुलाया है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *