Breaking News

प्रेमी को जेल से छुड़ाने प्रेमिका टावर पर चढ़ी, VIDEO:250 फीट ऊंचाई पर 4 घंटे चला ड्रामा, नाबालिग को भगाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार


                 प्रेमी को जेल से छुड़ाने प्रेमिका टावर पर चढ़ी, VIDEO:250 फीट ऊंचाई पर 4 घंटे चला ड्रामा, नाबालिग को भगाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी को जेल से छुड़ाने प्रेमिका टावर पर चढ़ी, VIDEO:250 फीट ऊंचाई पर 4 घंटे चला ड्रामा, नाबालिग को भगाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

रायबरेली में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल गया युवक। प्रेमी को छुड़ाने के लिए उसकी प्रेमिका 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने पूरे इलाके हलचल मचा दी। युवती का कहना था उसके प्रेमी को फंसाया जा रहा है। पुलिस उसे छुड़ाकर लाए तभी वह नीचे उतरेगी। मामला गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र का है। पूरे युवराज गांव निवासी करीब 20 वर्षीय अमित पर डलमऊ क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद मामला शांत होने की बजाय और ज्यादा संवेदनशील हो गया। प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती ने विरोध का अनोखा और खतरनाक तरीका चुना। वह सीधे गांव के पास लगे करीब 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के छूटे पसीने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे तक पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और परिजन युवती को समझाने में जुटे रहे। इस दौरान कई बार हालात तनावपूर्ण बने रहे। आखिरकार लगातार समझाइश और मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि प्रेमी की गिरफ्तारी से युवती मानसिक दबाव में आ गई थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई और कारण या दबाव तो नहीं था। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *