![]()
ताराचंद गौतम को बेदखली नोटिस, आज़ाद अधिकार सेना का प्रदर्शन:निष्पक्ष जांच की मांग, अवैध फ्लैट मालिकों पर कार्रवाई की चेतावनी
आज़ाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अजीज ठेकेदार के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ताराचंद गौतम को मिले आवास निष्कासन नोटिस की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया गया। सेना ने बताया कि ताराचंद गौतम (पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी: KS-206, कांशीराम कॉलोनी, लोहिया नगर) वर्ष 2010 से पात्रता के आधार पर आवंटित आवास में रह रहे हैं। उनके पास आवंटन पत्र, कब्जा प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री, 10 वर्षों के बिजली बिल और आधार कार्ड जैसे सभी वैध दस्तावेज़ मौजूद हैं। संगठन के अनुसार, ताराचंद गौतम को 17 मार्च को दोबारा नोटिस चिपकाकर बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। सेना ने आशंका जताई कि जांच अधिकारी जमीनी हकीकत की अनदेखी कर गलत रिपोर्ट लगा रहे हैं, जिससे एक गरीब व्यक्ति का घर उजड़ सकता है। आज़ाद अधिकार सेना ने मामले की पुनः और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की कि उन प्रभावशाली लोगों की जांच की जाए जिनके पास अवैध रूप से 2-3 फ्लैट हैं, बजाय इसके कि केवल गरीबों को निशाना बनाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि गरीब परिवार को न्याय नहीं मिला, तो आज़ाद अधिकार सेना सड़क पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply