DniNews.Live

बांदा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी


                 बांदा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

बांदा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव में बलदा का डेरा के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के समीप एक महुआ के पेड़ से 38 वर्षीय शिव मोहन वर्मा का शव लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शिव मोहन वर्मा कारीगरी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि वह होली के दूसरे दिन से लापता थे, जिसके बाद से परिवार उनकी तलाश कर रहा था। मृतक की बहनों, ललिल और सुनीता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उनकी हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। शिव मोहन वर्मा अपने पीछे पत्नी चुनकी सहित छह बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें चार बेटियां नीलम (17), दुलारी (12), परी (8), वैष्णवी (6 माह) और दो बेटे गंगाप्रसाद (13) व गयाप्रसाद (9) शामिल हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *