DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छठ पर विशेष तैयारी, घोषणा के बीच छठी मैया के गीत बज रहे

भास्कर न्यूज|सीतामढ़ी सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन छठ पर्व को लेकर भक्तिमय बना हुआ है। प्लेटफार्म पर छठ मइया के संगीतों के बीच ही घोषणाएं की जा रही है, वहीं साफ-सफाई के साथ ही यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। देश के विभिन्न स्थानों से छठ में शामिल होने के लिए लोग सीतामढ़ी पहुंच रहे हैं, लेकिन 28 अक्टूबर मंगलवार से उनका जाना शुरू हो जाएगा। इसे लेकर प्लेटफार्म की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए यात्रियों के बैठने के लिए परिसर में पंडाल लगाया गया है, जहां यात्री प्लेटफार्म की भीड़ से बाहर निकलकर अपने ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस बार स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए कई स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है, जो देश के विभिन्न शहरों को जाएगी। प्लेटफार्म पर रोशनी व पानी के साथ ही स्टॉलों पर खाने की भी अतिरिक्त व्यवस्था है। जिससे यात्रियों को भूख से परेशानी नहीं हो सके। परिसर से खुलने वाले ऑटो पर भी भाड़ा की निगरानी रखी जा रही है, जिससे यात्रियों को आर्थिक शोषण नहीं हो सके। इसके साथ ही प्लेटफार्म की सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जो समस्तीपुर व दिल्ली से भी लिंक्ड है। इस बार छठ के मौके पर स्टेशन परिसर में आने व जाने वाले यात्रियों के लिए पंडाल में बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। जिसका क्षेत्रफल दस हजार स्क्वायर फीट है, जिसमें एक साथ दो हजार कुर्सी की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही पंडाल में पेय जल की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। पंडाल में ही “मे आई हेल्प यू काउंटर’ भी लगाया गया है। यहां यात्रियों को सभी जानकारी मिलेगी। ^यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है। छठ के अवसर पर भीड़ को देखते हुए हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुविधाएं व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।- अजय कुमार, सीएस


https://ift.tt/yCpbi6s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *