Breaking News

झांसी में दो बाइकें टकराने से युवक की मौत:मोबाइल रिपेयरिंग कराकर बाइक से ड्यूटी जा रहा था, दूसरी बाइक से टक्कर मारी

झांसी में दो बाइकें टकराने से एक युवक की मौत हो गई। वह मोबाइल रिपेयरिंग कराकर बाइक से ड्यूटी जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव के पास का है। पेट्रोल पंप पर काम करता था मृतक का नाम रोहित (31) पुत्र रमेश कुशवाहाा था। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के जौरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। मृतक के पड़ोसी शिरोमन ने बताया कि रोहित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। शनिवार को वह मोबाइल रिपेयरिंग कराने के लिए बाजार गया था। मोबाइल रिपेयरिंग होने के बाद वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में बराठा गांव के पास एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोहित घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल हैं। रोहित दो भाइयों में बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *