आगरा में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना:दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, दिन के तापमान में 5 डिग्री गिरा
![]()
आगरा में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना:दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, दिन के तापमान में 5 डिग्री गिरा
आगरा में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ ही कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश काफी कम देर के लिए हुए। सुबह से ही काले बादल छाये हुए थे। बारिश के बाद दिन के तापमान में 5°C की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 36.7°C था वहीं, शनिवार को गिरकर 31.7°C रह गया। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। रविवार सुबह का तापमान लगभग 19°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… रविवार सुबह का मौसम रविवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की हवा भी चल रही है। आगरा में शुक्रवार शाम से ही मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार रात को तेज तूफान आया। ओले गिरने के साथ ही झमाझम बारिश हुई थी। लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। फतेहपुर सीकरी के मई गांव में तो 5 मकान भी गिर गए थे। इसमें लगभग 8 लोग दबकर घायल हो गए थे। शहर में कई पेड़ और होर्डिंग गिर गए थे। शनिवार देर शाम को भी बारिश और आंधी आई। इससे आगरा का मौसम सुहाना हो गया है। रविवार सुबह से भी हवा चलने के साथ ही बादल छाये हुए हैं। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। शाम को आंधी आ सकती है। इसके साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। 6 और 7 अप्रैल को फिर से बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। तेज आंधी भी आएगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
