फिरोजाबाद में एयर सिलेंडर फटा:वर्कशॉप में काम कर रहे युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
![]()
फिरोजाबाद में एयर सिलेंडर फटा:वर्कशॉप में काम कर रहे युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
फिरोजाबाद जनपद के टुंडला थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर वर्कशॉप पर एयर सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर 3 बजे हुई। मृतक की पहचान अनामिका टॉकीज, कस्बा व थाना टुंडला निवासी राकेश कुशवाह के पुत्र रोहित (लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब रोहित वर्कशॉप पर काम कर रहा था। कार्य के दौरान अचानक एयर सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। सिलेंडर का दबाव सीधे रोहित की छाती पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टुंडला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पचोखरा अमित तोमर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, इस घटना में किसी प्रकार की संदिग्ध स्थिति सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सीओ का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
