Breaking News

बरेली में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:बुलेरो खड़ी टैंकर से टकराई, एक गंभीर घायल


                 बरेली में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:बुलेरो खड़ी टैंकर से टकराई, एक गंभीर घायल

बरेली में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:बुलेरो खड़ी टैंकर से टकराई, एक गंभीर घायल

बरेली में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बुलेरो सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकालने के लिए बुलेरो को काटना पड़ा। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह सीबीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को यह घटना परधोली गांव के पास हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *