लखनऊ में मिक्सर ट्रक ने डॉक्टर को रौंदा… VIDEO:पिछला चक्का ऊपर से गुजरा, मौके पर हुई मौत
![]()
लखनऊ में मिक्सर ट्रक ने डॉक्टर को रौंदा… VIDEO:पिछला चक्का ऊपर से गुजरा, मौके पर हुई मौत
लखनऊ में मिक्सर ट्रक ने एक डॉक्टर को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र में रविवार को शालीमार गार्डन के गेट पर हुई। मृतक की पहचान मड़ियांव निवासी डॉ. जय प्रकाश गुप्ता (58) के रूप में हुई। अब विस्तार से पढ़िए घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव में डॉ. जयप्रकाश वर्मा पत्नी डॉ. अर्चना रानी, बेटे देवांश और देवेंद्र के साथ रहते थे। उनकी कानपुर के केपीएम हॉस्पिटल में तैनाती थी। शनिवार को वह कानपुर से मड़ियांव आए थे। मिक्सर ट्रक का पिछला पहिया ऊपर से गुजरा डॉ. जय प्रकाश रविवार सुबह करीब 6:15 बजे मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे थे। शालीमार गार्डन गेट के पास रॉग साइड जा रहे मिक्सर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मिक्सर ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में घटना कैद हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मिक्सर ट्रक का नंबर पता किया। कुछ देर बाद मिक्सर ट्रक के ड्राइवर जीतू को गिरफ्तार कर लिया। बेटे ने मिक्सर ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी डॉ. जयप्रकाश वर्मा के बेटे देवांश ने मामले की मड़ियांव थाने में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मिक्सर ट्रक के ड्राइवर जीतू की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी KGMU में प्रोफेसर हैं डॉ. जयप्रकाश वर्मा की पत्नी अर्चना रानी KGMU में एनाटॉमी विभाग में प्रोफेसर हैं। बड़ा बेटा देवांश MBBS की पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा देवेंद्र बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता की मौत की सूचना पर वह बेंगलुरु से लखनऊ आया। —————- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत:भाई बोला- पार्टनर बेल्ट और चाकू से मारता था, मर्डर कर चौकी पहुंचा लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती के भाई ने उसके लिवइन पार्टनर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या। पूरी खबर पढ़ें
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
