Breaking News

संभल में आरएसएस का पथ संचलन निकला:शताब्दी वर्ष और हिंदू नववर्ष पर पूर्ण गणेश में दिखे स्वयंसेवक, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुष्पवर्षा की


                 संभल में आरएसएस का पथ संचलन निकला:शताब्दी वर्ष और हिंदू नववर्ष पर पूर्ण गणेश में दिखे स्वयंसेवक, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुष्पवर्षा की

संभल में आरएसएस का पथ संचलन निकला:शताब्दी वर्ष और हिंदू नववर्ष पर पूर्ण गणेश में दिखे स्वयंसेवक, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुष्पवर्षा की

संभल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष और हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक पथ संचलन निकाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। यह पथ संचलन रविवार को संभल सदर कोतवाली क्षेत्र में आयोजित किया गया। पूजन के उपरांत विभाग प्रचारक शरद कुमार ने बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक दुर्गा कॉलोनी स्थित माधव भवन से पथ संचलन के लिए निकले। लगभग 3 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर संचलन माधव भवन पर ही संपन्न हुआ। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने संचलन के आगे व्यवस्था संभाली, जबकि स्वयंसेवक हाथों में लाठी लिए कतारबद्ध होकर चल रहे थे। इस संचलन में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का बैंड भी शामिल था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू सहित अन्य लोगों ने विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारे लगाए गए। पथ संचलन में बाल स्वयंसेवक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संचलन तुलसी टॉकीज, यशोदा चौराहा, जिला अस्पताल रोड, शंकर कॉलेज चौराहा, पुरानी तहसील रोड, कोतवाली घंटाघर, अटल बाल उद्यान पार्क, मोहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार, बाजार गंज, मेंथा बाजार, टंडन तिराहा, चक्की का पाट, डाकखाना रोड और शाही जामा मस्जिद बनाम श्रीहरिहर मंदिर के बराबर वाली सड़क से होते हुए गुजरा। इसके बाद यह पंजाबी मंदिर, सरथल पुलिस चौकी, पुराना टेलीफोन एक्सचेंज रोड और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क से होते हुए आगे बढ़ा। इस अवसर पर कमल कौशल वार्ष्णेय, गोपी चंद्र, मुकेश गोयल, राहुल दीक्षित, राजुल गुप्ता, परीक्षित मोंगिया, मनीष रस्तोगी, राजेश सिंघल, सौरभ अग्रवाल, बालमुकुंद शर्मा, दिनेश कुमार, महावीर सिंह, सतीश कुमार, अशोक गर्ग, अनुपम गुप्ता और विवेक रस्तोगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्वयंसेवक सौरभ गुप्ता मुखिया ने बताया कि यह पथ संचलन हिंदू नववर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें हर आयु वर्ग के स्वयंसेवक शामिल हुए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *