Breaking News

संभल में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई:कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


                 संभल में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई:कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

संभल में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई:कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

संभल शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बाबू जगजीवन राम की जयंती सम्मानपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर विजय शर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संसदीय जीवन राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। शहर अध्यक्ष किशोर गौतम ने अपने संबोधन में बताया कि सदियों से शोषित और पीड़ित दलित एवं मजदूर वर्ग के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए बाबू जगजीवन राम द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अन्याय से कभी समझौता नहीं किया और जीवनभर दलितों के सम्मान तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि बाबू जगजीवन राम का भारत में संसदीय लोकतंत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (एससी विभाग) वीर सिंह जाटव और ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर तौकीर अहमद, दुष्यंत सिंह, मुनेश कुमार जोशी, वीर सिंह सागर, विनोद साथी, मोहम्मद सुहानी, फुरकान कुरैशी, ज्ञानचंद त्यागी, सोनू सागर, मौजजम अहमद, डॉ. मरगूब राशिद मसूदी, डॉ. फरहाद, फिरासत हुसैन, बब्बू खान, महताब आलम, कलीम अहमद, अंकुर कुमार, मास्टर अरकान, मास्टर मोबीन, सुनील सागर, शिशुपाल जाटव, फिरोज आलम और जीतपाल सागर एडवोकेट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *