Breaking News

शहर की व्यवस्था देखने रिक्शा में निकले विधायक और नगरआयुक्त:मेरठ में जलभराव व गंदगी पर सख्त हुए विधायक, डिपो को कूड़ाघर बनाने पर नाराजगी

मेरठ शहर में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कैंट विधायक अमित अग्रवाल अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने नगरायुक्त सौरभ गंगवार के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिवाइडर रोड और नंगलताशी इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने जलभराव और गंदगी की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नगरायुक्त को वाहन डिपो से कंकरखेड़ा बाईपास तक बने नाले की स्थिति सुधारने और जलभराव से जल्द राहत दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, वाहन डिपो परिसर को कूड़ाघर के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही कूड़ा हटवाने और डिपो को पुनः व्यवस्थित कर विकसित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने श्मशान घाट का निरीक्षण कर वहां सौंदर्याकरण और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए, ताकि आमजन को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं मिल सकें।
दांतल-जटौली मार्ग पर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करते हुए विधायक ने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *