Breaking News

आंधी-बारिश से दुर्गा मंदिर गिरा, मोतीझील का पाथवे बंद:शहर में कई सड़कों में रोड पर पड़े रहे पेड़, फेयर के झूले भी टूटे


                 आंधी-बारिश से दुर्गा मंदिर गिरा, मोतीझील का पाथवे बंद:शहर में कई सड़कों में रोड पर पड़े रहे पेड़, फेयर के झूले भी टूटे

आंधी-बारिश से दुर्गा मंदिर गिरा, मोतीझील का पाथवे बंद:शहर में कई सड़कों में रोड पर पड़े रहे पेड़, फेयर के झूले भी टूटे

शहर में शनिवार को आई आंधी व बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। कहीं पेड़ गिरने रास्ता बंद हो गया तो कहीं पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बिजली गुम हो गई। शहर की सड़कों के अलावा पार्कों का भी बुरा हाल है। मोतीझील, नानाराव पार्क और कंपनी बाग समेत कई पार्कों में पेड़ों से गिरने से व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के नेहरु नगर चौराहे पर स्थित दुर्गा मंदिर पर पेड़ गिरने मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं सीएसए व सीएसजेएमयू कैंपस में भी पेड़ गिरे हैं। नगर निगम की ओर से पेड़ों को सड़कों से हटाने काम किया जा रहा है। कारगिल पार्क में मची तबाही मोतीझील के कारगिल पार्क में आंधी व बारिश के बाद 20 से ज्यादा पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने के बाद कारगिल पार्क में विवेकानंद प्रतिमा के पास पेड़ों के गिरने के पाथ वे ब्लॉक हो गया। वहीं, पार्के में अखाड़े की ओर भी पेड़ों के गिरने से रास्ता ब्लाक है। केवल इतना ही नहीं पेड़ों के गिरने से स्ट्रीट लाइट व पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।
55 साल पुराना मंदिर गिरा नेहरु नगर चौराहे पर 55 साल पुराना दुर्गा मंदिर भी आंधी बारिश की चपेट में आ गया। इलाके के विनय परिहार ने बताया कि आंधी बारिश में उनकी दुकान, जेसीबी, आटो व मंदिर गिर गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर की छत गिरने से मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। फिलहाल राहत का काम जारी है। सड़कों पर गिरे पड़े रहे पेड़ आंधी व बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर गिरे हुए पेड़ रोड पर पड़े रहे। नगर निगम की ओर से राहत व पेड़ों को काटकर हटाने का काम किया जा रहा है। लेकिन काकादेव, कल्याणपुर, पनकी, मसवानपुर समेत शहर की कई सड़कों पर रविवार को भी यातायात बंद रहा। फेयर भी चपेट में आया मोतीझील ग्राउंड में लगा फेयर भी आंधी बारिश की चपेट में आ गया। रविवार सुबह देखने पर पता चला कि फेयर में लगे करीब पांच झूले तेज हवाओं के चलते गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संचालक ने बताया कि इनको ठीक करने में करीब दो दिन का समय लगेगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *