Breaking News

राजाघाट से कॉपर डैम की बोरियां हटाई जा रहीं:बुंदेली सेना के आग्रह पर नगर पालिका ने शुरू किया अभियान


                 राजाघाट से कॉपर डैम की बोरियां हटाई जा रहीं:बुंदेली सेना के आग्रह पर नगर पालिका ने शुरू किया अभियान

राजाघाट से कॉपर डैम की बोरियां हटाई जा रहीं:बुंदेली सेना के आग्रह पर नगर पालिका ने शुरू किया अभियान

चित्रकूट के नवनिर्मित राजाघाट से कॉपर डैम की बोरियां हटाने का अभियान रविवार से शुरू हो गया है। नगर पालिका की टीम बुंदेली सेना के आग्रह पर यह कार्य कर रही है। पहले दिन लगभग 300 बोरियां नदी से बाहर निकाली गईं। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने राजाघाट की सफाई कराई थी। इस दौरान पता चला कि घाट निर्माण के समय लगाए गए कॉपर डैम को अभी तक हटाया नहीं गया था, जिससे घाट पर गंदगी जमा हो रही थी। इस समस्या को लेकर अजीत सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) लालजी से संपर्क किया। ईओ ने स्वयं घाट का निरीक्षण किया और कॉपर डैम के साथ-साथ घाट की मिट्टी हटवाने का आश्वासन दिया था। ईओ के निर्देश पर सफाई नायक जावेद खान के नेतृत्व में एक दर्जन सफाई कर्मियों की टीम रविवार से इस अभियान में जुट गई। पहले दिन करीब 300 बोरियां निकाली गईं। बताया गया है कि घाट में अभी भी हजारों बोरियां दफन हैं और यह अभियान कई दिनों तक जारी रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *