प्रेमिका के परिवार ने प्रेमी के पिता को मार डाला:उन्नाव में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से किया हमला, दादी, मां समेत 3 गंभीर घायल
![]()
प्रेमिका के परिवार ने प्रेमी के पिता को मार डाला:उन्नाव में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से किया हमला, दादी, मां समेत 3 गंभीर घायल
उन्नाव में प्रेम-प्रसंग विवाद, प्रेमी के पिता की हत्या: कुल्हाड़ी से हमले में तीन घायल, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया उन्नाव में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान प्रेमिका के परिवार वालों ने प्रेमी के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में प्रेमी के पिता की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया- प्रेमिका अपनी स्वेच्छा से प्रेमी के घर रहने के लिए चली गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच शनिवार दोपहर विवाद हुआ था। वहीं रात में युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर पर धावा बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर बिहार थाना क्षेत्र के बैजुआमऊ गांव की है। तस्वीरें देखिए…
अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए…
बिहार थाना क्षेत्र के बैजुआमऊ गांव निवासी पवन (21) पुत्र पुत्तीलाल का पड़ोस में रहने वाली मालती (21) पुत्री राजकुमार से पिछले एक साल से अफेयर था। दोनों लोधी समुदाय के हैं, पर दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी दौरान मालती के घर वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। जिसके चलते शनिवार दोपहर 12:30 बजे मालती अपना सारा सामान लेकर अपनी स्वेच्छा से प्रेमी पवन के घर रहने के लिए आ गई। इस बात को लेकर शनिवार दोपहर दोनों परिवारों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई है। रात करीब 8:30 बजे मालती के परिजन पवन के घर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मालती के भाई दीपक ने कुल्हाड़ी से पवन के पिता पुत्तीलाल (50) के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पुत्तीलाल मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। हमले में पुत्तीलाल के परिवार की सुनीता, अमन और राजेश्वरी भी घायल हो गए। देर रात करीब एक बजे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई लोग हिरासत में, पुलिस बल तैनात बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया- दोनों पक्ष लोध समुदाय से संबंधित हैं और प्रेम-प्रसंग के कारण विवाद बढ़ा था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में राजकुमार, फूलचंद और मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ पढ़ाई करते थे पवन-मालती
परिवार के लोगों ने बताया- पवन और मालती साथ में एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। पर दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते परिवार के लोगों ने उनकी पढ़ाई छुड़ा दी। फिलहाल पवन अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। गांव में तनाव, पुलिस की शांति अपील
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। ————————– अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
————————————– ये खबर भी पढ़िए… शादी से 15 दिन पहले दूल्हे और दोस्त की मौत:देवरिया में स्कार्पियो की ठोकर से 10 फीट दूर जा गिरे; शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे
देवरिया में शादी से 15 दिन पहले ही दूल्हे की जान चली गई। वह अपने एक दोस्त के साथ शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। ऑटो उछलकर कुछ दूरी पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
