Breaking News

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा युवक, VIDEO:NDRF जवान ने 5 सेंकेड में लगा दी छलांग, सुरक्षित निकाला बाहर


                 वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा युवक, VIDEO:NDRF जवान ने 5 सेंकेड में लगा दी छलांग, सुरक्षित निकाला बाहर

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा युवक, VIDEO:NDRF जवान ने 5 सेंकेड में लगा दी छलांग, सुरक्षित निकाला बाहर

वाराणसी के मीर घाट पर गंगा स्नान करते समय एक 16 वर्षीय युवक डूबने लगा इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ के जवान ने महज 5 सेकंड में छ्लांग लगा दी और युवक को बाहर निकाल। बताया जा रहा है कि बिहार से आया युवक अपने परिवार के साथ स्नान कर रहा था जिसके बाद वह सभी काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए जाने वाले थे। अब जानिए कैसा हुआ घटना वहां मौजूद लोगों ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य स्नान करके बाहर आ गए थे लेकिन 16 वर्षीय बालक स्नान करते हुए आगे चला गया हालांकि उसे मना किया गया लेकिन वह नहीं माना तभी अचानक गहरे पानी होने के कारण वह डूबने लगा घटना के समय मीर घाट पर तैनात एनडीआरएफ के सतर्क रेस्क्यूर आलेखा चंद जीना ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। बिना किसी विलंब के उन्होंने साहस का परिचय देते हुए गंगा के गहरे जल में छलांग लगा दी। तेज़ धारा और गहराई के बावजूद उन्होंने युवती तक पहुँचकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और बाहर निकालकर घाट तक ले आए। CCTV में कैद हुई पूरी घटना बचाव के बाद युवती को प्राथमिक सहायता प्रदान की गई और उसकी हालत सामान्य होने तक एनडीआरएफ टीम द्वारा निगरानी रखी गई। समय रहते की गई इस कार्रवाई के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई और एक कीमती जीवन बचाया जा सका। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया वाराणसी के सभी प्रमुख घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बल के प्रशिक्षित जवान हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *