Breaking News

हरदोई में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू कलह से परेशान था, पुलिस जांच में जुटी


                 हरदोई में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू कलह से परेशान था, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू कलह से परेशान था, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई के पिहानी नगर में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक घरेलू कलह से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना पिहानी नगर के मोहल्ला मिश्राना में शनिवार रात के समय हुई। मृतक की पहचान भैया लाल के पुत्र लक्ष्मण अर्कवंशी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है लक्ष्मण अर्कवंशी अविवाहित थे और उनके माता-पिता का निधन हो चुका था। लक्ष्मण चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पहले बाइक एजेंसी पर काम करते थे, फिर आरओ प्लांट में नौकरी की और बाद में पूजा-पाठ करने लगे थे। घरेलू कलह को आत्महत्या का संभावित कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *