Breaking News

औरैया हाइवे पर कार से खतरनाक स्टंट का VIDEO:युवक ने लहराई तेज रफ्तार कार, गेट खोलकर छोड़ा स्टेयरिंग, नाबालिग होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर हुई। वायरल वीडियो में एक युवक चलती कार को लहराते हुए दिख रहा है। उसने कार का गेट खोलकर दोनों हाथों से स्टेयरिंग छोड़ दिया और गाड़ी चलाता रहा, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था। बताया जा रहा है कि स्टंट करने वाला युवक नाबालिग है। इस तरह की रीलबाजी युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब इस युवक का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी वह थार गाड़ी से स्टंट करते हुए देखा गया था। पुलिस द्वारा पहले कार्रवाई न किए जाने से उसके हौसले बुलंद हुए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *