रावतपुर में पैसे के विवाद पर मारपीट, VIDEO:दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस थाने लाई
![]()
रावतपुर में पैसे के विवाद पर मारपीट, VIDEO:दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस थाने लाई
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में पैसे को लेकर दो पक्षों में रविवार को विवाद दो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट वा लाठी डंडे चलने लगे। जिसमे दोनों पक्षों के लोगो के सिर फट गया। इसी बीच वहाँ खड़े स्थानीय लोगो ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पैसे के विवाद में चले लाठी डंडे फ़टे सर शिवराजपुर थाना क्षेत्र राघन गाँव निवासी सत्यम कुमार प्राइवेट कर्मी है। सत्यम ने बताया कि उसकी दोस्ती शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पटकापुर गाँव निवासी अभय शुक्ला से बीते कई सालो से है। अभय ने उसे विश्वास में लेकर रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में निवासी अभय यादव और करन यादव से मिलवाया। आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से फर्जी कागजातो के सहारे एक फाइनेपल लोन ऐप दिनांक 26/12/25 को डाऊनलोड करवाया और 2,26,400 का लोन पास करवा लिया। 49.000/ एक बार में व दूसरी बार में 49.000, करन यादव ने अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लिया। और दस हजार रुपये जनसेवा केंद्र से ट्रांसफर करवा लिया। आरोप है कि यह सारा कार्य क्षेत्र के रहने वाले दबंग अखिलेश ठाकुर के ईसारे पर हुआ। सत्यम ने बताया कि ज़ब उसने पैसा माँगा तो कहा कि दो माह बाद वापस कर देंगे। ज़ब रविवार को सुबह ज़ब वह उक्त लोगो के पास पैसा माँगने आया तो सभी ने भद्दी भद्दी गलियां देना शुरू कर दिया। ज़ब उसने विरोध जताया तो सभी ने उसपर हमला कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते एक पक्ष ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। वही मारपीट का वहाँ खड़े लोगो ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के दौरान सत्यम के पिता राम दुलारे का सर फट गया। वही पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने कतहरीर दी है। सत्यम के पिता का सिर फटा है। मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
