गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
![]()
गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गाजियाबाद में घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में पहुंचे, जहां उन्होंने
महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि भाग लिया। घंटाघर रामलीला मैदान गाजियाबाद में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा में 300 पुलिसकर्मी लगाए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन कश्यप निषाद संगठन के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बोलते हुए कहा कि केशव प्रसाद आज उपमुख्यमंत्री हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी को प्रदेश से उखाड़ने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
