DniNews.Live

छेड़छाड़ आरोपी रिटायर्ड फौजी को कॉलोनी से निकालने की मांग:शाहजहांपुर में कॉलोनीवासियों ने डीएम को दिया ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता


                 छेड़छाड़ आरोपी रिटायर्ड फौजी को कॉलोनी से निकालने की मांग:शाहजहांपुर में कॉलोनीवासियों ने डीएम को दिया ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता

छेड़छाड़ आरोपी रिटायर्ड फौजी को कॉलोनी से निकालने की मांग:शाहजहांपुर में कॉलोनीवासियों ने डीएम को दिया ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता

शाहजहांपुर में एक छह साल की मासूम से छेड़छाड़ के आरोपी रिटायर्ड फौजी को कॉलोनी से निकालने की मांग की गई है। गुरुवार को बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। यह घटना कुछ दिन पहले सदर थाना बाजार क्षेत्र में हुई थी। आरोपी रिटायर्ड फौजी सत्यवीर पर आरोप है कि उसने अपने मकान में ट्यूशन पढ़ने आने वाली छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित बच्ची एक महिला कांस्टेबल की बेटी है और यूकेजी में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ऐसे व्यक्ति के साथ कॉलोनी में रहना मुश्किल है, खासकर जब वह जेल से बाहर आएगा। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं और आरोपी के बीच रहने से उन्हें डर लगता है। उनकी मांग है कि आरोपी को कॉलोनी से निकाल दिया जाए, ताकि सभी कॉलोनीवासी सुकून से रह सकें। कॉलोनीवासियों ने आरोपी के चाल-चलन पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि खराब आचरण के कारण उसे पहले नौकरी से भी निकाला गया था। करीब दस साल पहले उसकी पत्नी भी इसी वजह से उसे छोड़कर चली गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी एक महिला से छेड़छाड़ की थी। ज्ञापन सौंपते समय कॉलोनीवासियों के साथ कई अधिवक्ता और हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी भी मौजूद थे। राजेश अवस्थी ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को कॉलोनी से नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन करेंगे।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *