Breaking News

नई कार्यकरिणी गठित कर काटे से कांटा निकालने की तैयारी:कुछ पदाधिकारियों का कायम रहा रसूख, नए चेहरों को तवज्जो दी गई


                 नई कार्यकरिणी गठित कर काटे से कांटा निकालने की तैयारी:कुछ पदाधिकारियों का कायम रहा रसूख, नए चेहरों को तवज्जो दी गई

नई कार्यकरिणी गठित कर काटे से कांटा निकालने की तैयारी:कुछ पदाधिकारियों का कायम रहा रसूख, नए चेहरों को तवज्जो दी गई

जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन के बाद रविवार को इस समिति का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरणों को साधने और युवाओं को तरजीह देने का प्रयास किया गया है। पार्टी ने आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह-कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की हैं। आठ जिला उपाध्यक्षों को आठ अलग-अलग जातियों से चुना गया है। इनमें पंकज मिश्र, राज पटोल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, अजय सरोज, नीरज मौर्य और पुष्या निषाद शामिल हैं। पुराने पदाधिकारियों ने अपना रसूख कायम रखा जिला महामंत्री के रूप में पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी और अजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, जिनके पास संगठन में कार्य करने का अनुभव है। जिला मंत्रियों में संतोष मिश्र, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्र, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, अंशु नीरज मौर्य, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह और विकास शर्मा शामिल हैं। रीता जायसवाल को कोषाध्यक्ष और नारायण दास चौरसिया को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की यह रणनीति विपक्ष को घेरने और ‘कांटे से कांटा निकालने’ के सिद्धांत पर आधारित बताई जा रही है। नई टीम में कुछ पुराने पदाधिकारियों ने अपना रसूख कायम रखा है, जबकि कई नए चेहरों को पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। पार्टी का लक्ष्य अपने पारंपरिक समर्थकों के साथ-साथ स्वजातीय लोगों पर पकड़ मजबूत करना है। हालांकि, नई टीम में शामिल कुछ पदाधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे अपने दायित्व से पूरी तरह खुश नहीं हैं। इसके बावजूद, उन्होंने अनुशासित पार्टी कार्यकर्ता होने का हवाला देते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *