Breaking News

मेले में फीता काटने पर दलित सपा कार्यकर्ता को पीटा,VIDEO:मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि ने मंच पर बरसाए लाठी-डंडे, पिता-भाई भी घायल, कहा- ये काटेगा फीता


                 मेले में फीता काटने पर दलित सपा कार्यकर्ता को पीटा,VIDEO:मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि ने मंच पर बरसाए लाठी-डंडे, पिता-भाई भी घायल, कहा- ये काटेगा फीता

मेले में फीता काटने पर दलित सपा कार्यकर्ता को पीटा,VIDEO:मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि ने मंच पर बरसाए लाठी-डंडे, पिता-भाई भी घायल, कहा- ये काटेगा फीता

मैनपुरी मेले में दलित को फीता काटने पर पीटा,VIDEO: दलित फीता नहीं काटेगा… कहकर बरसाए लाठी-डंडे, प्रधान प्रतिनिधि समेत कई पर मारपीट का आरोप यूपी के मैनपुरी में सपा के दलित कार्यकर्ता को मेले में फीता काटने पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। वह मेले में प्रधान प्रत्याशी के तौर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचा हुआ था। हमलावरों ने पुलिस के सामने ही दलित कार्यकर्ता और उसके परिवार को लाठी-डंडे, लात-घूंसों और हथियारों से बुरी तरह पीटा। घटना दो दिन पहले की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के मंच पर ही हमलावर दलित सपा कार्यकर्ता, उसके बुजुर्ग पिता और भाई को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। मंच पर आधा दर्जन पुलिस कर्मी भी मौजूद हैं, जो सख्ती बरतने की बजाय, बीचबचाव करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने प्रधान प्रतिनिधि और उसके साथियों पर मारपीट, जानलेवा हमला और जातीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। वहीं सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बीच मंच ही चले लाठी-डंडे, तस्वीरें देखिए…
अब पूरा मामला विस्तार से समझिए…
बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव लाखनमऊ में राधा-कृष्ण मेले का आयोजन किया जा रहा है। 3 अप्रैल को इसका उद्घाटन कार्यक्रम था। गांव के रहने वाले सौरभ कुमार ने बताया- उनके बड़े भाई सौरभ कुमार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। जो सपा के पुराने कार्यकर्ता और वर्तमान में प्रधान प्रत्याशी हैं। कार्यक्रम में मैं, मेरे पिता फूल सिंह और भाई संतोष कुमार भी मौजूद थे। सौरभ कुमार ने बताया- भाई प्रमोद मेले के उद्घाटन का फीता काटने के लिए मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव की प्रधान हरिदेवी का बेटा और प्रधान प्रतिनिधि तेजेंद्र कुमार अपने समर्थकों आलोक उर्फ विष्णु ठाकुर, प्रदीप उर्फ बंटू प्रजापति, अशकांत बघेल, मुकेश कुमार और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद करना शुरू कर दिया। तेजेंद्र ने मंच पर सार्वजनिक रूप से जातीसूचक गालियां देते हुए कहा- “भला ये फीता काटेगा।”। इसका विरोध करने पर तेजेंद्र और उसके समर्थकों ने प्रमोद को मंच पर ही पीटना शुरू कर दिया। असलहे की बट से सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे प्रमोद का सिर फट गया। खून बहता देख मैं, मेरे पिता और एक अन्य भाई बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने हमें भी लाठी-डंडों और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। हमले में प्रमोद और उनके पिता फूल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौजूद, फिर भी नहीं रुकी मारपीट
घायल प्रमोद कुमार ने बताया- कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। मारपीट के दौरान भी मंच पर आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस के सामने ही हमलावर मंच पर चढ़े, असलहा और लाठी-डंडे चलाए, पर पुलिस उन्हें पकड़ने के बजाय सिर्फ बीचबचाव करने की कोशिश करती रही। FIR नहीं दर्ज करने का आरोप
सौरभ कुमार ने क्षेत्राधिकारी करहल को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के बाद बरनाहल थाने में तहरीर दी गई, लेकिन न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों में कानून का डर नहीं है, तभी उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हमला किया। अधिकारी बोले- दोनों पक्षों से पूछताछ जारी
क्षेत्राधिकारी करहल अजय चौहान ने बताया- मामले की जांच की जा रही है, पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिली है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
————————————– ये खबर भी पढ़िए… शादी से 15 दिन पहले दूल्हे और दोस्त की मौत:देवरिया में स्कार्पियो की ठोकर से 10 फीट दूर जा गिरे; शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे
देवरिया में शादी से 15 दिन पहले ही दूल्हे की जान चली गई। वह अपने एक दोस्त के साथ शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। ऑटो उछलकर कुछ दूरी पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *