Breaking News

गोरखपुर में मशरूम व्यापारी से 1.34 लाख की साइबर जालसाजी:SBI अधिकारी बनकर की कॉल, 123 दबाते ही कट गए पैसे


                 गोरखपुर में मशरूम व्यापारी से 1.34 लाख की साइबर जालसाजी:SBI अधिकारी बनकर की कॉल, 123 दबाते ही कट गए पैसे

गोरखपुर में मशरूम व्यापारी से 1.34 लाख की साइबर जालसाजी:SBI अधिकारी बनकर की कॉल, 123 दबाते ही कट गए पैसे

गोरखपुर में चिलुआताल थाना क्षेत्र के मशरूम व्यापारी से 1.34 लाख की साइबर जालसाजी का मामला सामने आया है। साइबर जालसाज ने एसबीआई कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कॉल की थी। जिसके कहने पर व्यापारी ने 1,2 और 3 दबाया। इसके बाद बैंक खाते से पैसे कट गए। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला निवासी राम कोमल निषाद (60) ने साइबर क्राइम थाना में शनिवार शाम को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला चिलुआताल इलाके के राम कोमल निषाद मशरूम की दुकान चलाते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 5 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बोला कि वह एसबीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बोल रहा हूं। उसने कहा कि आपका YONO SBI बन्द हो गया है। उसको चालू करने के लिए उसने कहा कि व्हाट्सएप नंबर से बात करता हूं। इसके बाद उसने व्हाट्सएप नंबर से कॉल किया। फिर उसने एक लिंक भेजकर कहा कि इसको टच करके 123 दबाइए। उसके कहने पर मैंने नंबर दबा दिया। इसके बाद बैंक खाते से पैसे कटने लगे। मेरे खाते से कई बार में 1.34 लाख रुपये कट गए। जब मुझे मैसेज के माध्यम से जानकारी हुई। तब मैंने तत्काल साइबर क्राइम की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कंप्लेन किया। तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले की विवेचना श्यामनंद राय को दी गई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी मो. राशीद खान ने बताया कि पब्लिक को अवेयर करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम कराए जाते हैं। इसके बाद भी लोग अंजान कॉल पर विश्वास करके फंस जाते हैं। कभी भी अंजान नंबर से आई कॉल पर विश्वास नहीं करना चाहिए। साइबर फ्रॉड होने पर तुंरत 1930 पर कंप्लेन करनी चाहिए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *