भारतेंदु नाट्य अकादमी का स्वर्ण जयंती समारोह:सीएम योगी ने किया शुभारंभ, 12 अप्रैल तक चलेगा रंगमंच का महाकुंभ
![]()
भारतेंदु नाट्य अकादमी का स्वर्ण जयंती समारोह:सीएम योगी ने किया शुभारंभ, 12 अप्रैल तक चलेगा रंगमंच का महाकुंभ
भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर 5 से 12 अप्रैल तक स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह आयोजित कर रही है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 8 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में रंगमंच, संस्कृति और कला का बड़ा उत्सव देखने को मिलेगा। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी और निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि यह आयोजन अकादमी की 50 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा का उत्सव है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अकादमी परिसर के संपूर्ण भवन और दो प्रमुख प्रेक्षागृहों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण भी किया। 22 करोड़ से जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से इनका नवीनीकरण कराया गया है, जिससे कलाकारों और दर्शकों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इस दौरान ‘रंगवेद’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया, जो रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी सामग्री का दस्तावेज बनेगी। देश-विदेश के कलाकार रोज 2 सत्रों में देंगे प्रस्तुतियां स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में देश और विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल स्थानीय कलाकारों के लिए मंच प्रदान करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रंगमंच की विविधता को भी दर्शाएगा। 5 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस समारोह में प्रतिदिन दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीएम शाह प्रेक्षागृह में अपराह्न 3:30 बजे से और राज बिसारिया प्रेक्षागृह में शाम 6:30 बजे से नाट्य प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
