Breaking News

कानपुर में धूप खिली, 48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:ओले गिरने के बाद 5°C तक गिरा तापमान, हवां में ठंडक


                 कानपुर में धूप खिली, 48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:ओले गिरने के बाद 5°C तक गिरा तापमान, हवां में ठंडक

कानपुर में धूप खिली, 48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:ओले गिरने के बाद 5°C तक गिरा तापमान, हवां में ठंडक

कानपुर में शनिवार देर शाम आंधी, बारिश और ओले गिरे। इसके बाद रविवार सुबह तेज धूप निकली। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होने लगा। जबकि बारिश की वजह से करीब 5°C तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात के समय कूलर व एसी तक बंद करने पड़े। वहीं मौसम विभाग ने 48 घंटे बाद फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- 6 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 7 अप्रैल की रात या 8 अप्रैल की सुबह तक कानपुर में देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा
उन्होंने बताया कि यदि यह पश्चिमी विक्षोभ तेज गति (फास्ट मूविंग) से आता है तो इसका असर कम समय के लिए रहेगा और जल्दी निकल जाएगा। वहीं यदि इसकी गति धीमी (स्लो मूविंग) रही तो 4 अप्रैल की तरह तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से बीच-बीच में राहत मिलती रह सकती है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *