Breaking News

यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद शहर कोतवाल को 7 दिन की जेल, NBW जारी; कोर्ट ऑर्डर ना मानने पर कार्रवाई


                 यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद शहर कोतवाल को 7 दिन की जेल, NBW जारी; कोर्ट ऑर्डर ना मानने पर कार्रवाई

यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद शहर कोतवाल को 7 दिन की जेल, NBW जारी; कोर्ट ऑर्डर ना मानने पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर कोतवाली को 7 दिन की जेल की सजा सुनाई गई। अदालत ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कोतवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया है। कोर्ट ने एसपी को आदेश जारी करते हुए अगले 24 घंटे में कोतवाली को कोर्ट के समक्ष उपस्थित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में दर्ज जानलेवा हमले, गोवध अधिनियम और धोखाधड़ी सहित सात अलग-अलग मामलों के संदर्भ में की गई। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में चौकी के सामने आधे घंटे उत्पात, VIDEO:पॉलिटेक्निक चौराहे पर युवक की चेन छीनी; विरोध पर दौड़ाकर पीटा, कार तोड़ी लखनऊ में कुछ लोगों ने पुलिस चौकी के सामने आधे घंटे तक उत्पात मचाया। अकेले युवक को सड़क पर गिरा-गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान पीड़ित युवक तीनों हमलावरों से भिड़ता रहा। पीड़ित के अनुसार, 3 लोगों ने उसकी चेन छीन ली थी। विरोध करने पर मारने लगे। किसी तरह छूटा तो उसे दोबारा मिल जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामला पॉलिटेक्निक चौराहे का है। यहां चौकी के पास रविवार तड़के 3:30 अखाड़े जैसी स्थिति बन गई। चौकी के बगल की टपरी पर कुछ युवक चाय पी रहे थे। इसी दौरान 3 लोगों ने एक युवक की चेन छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ लूटपाट कर चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईंट से चेहरे पर मारा। पीड़ित युवक का दोस्त चौकी पहुंचा लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर… भदोही में पूर्व प्रमुख के भतीजे ने घर पर लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या भदोही में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे पूर्व प्रमुख के भतीजे ने घर पर लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। सुबह 11 बजे वाराणली से राजेश कुमार सिंह (अन्नू) (56) सारीपुर गांव पहुंचे। इसके बाद मकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनका नौकर खाना लेकर कमरे में पहुंचा। अंदर का दृश्य देखकर उसने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राइफल को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश कुमार सिंह पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भतीजे है। जो सारीपुर गांव में ईंट भट्ठे का संचालन करते थे। मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए TET अनिवार्य; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीजीटी/एलटी ग्रेड की नई भर्तियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शैक्षिक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली-1983 के नियम 8 में बताई गईं योग्यताओं के साथ अब TET पास होना भी जरूरी होगा। कोर्ट ने लोकसेवा आयोग को TGT अध्यापक भर्ती विज्ञापन में यह साफ करने का निर्देश दिया है कि यह भर्ती कक्षा 9 और 10 में पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए निकाली गई है। यह आदेश जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने प्रयागराज के रहने वाले जयहिंद की याचिका पर दिया। जयहिंद ने याचिका में 28 जुलाई, 2025 को निकाली गई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की पात्रता को चुनौती दी थी। याचिका में नियम 8 को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई थी। पढ़िए पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *