Breaking News

अमेठी की प्रकाश गैस एजेंसी बंद:सप्लाई विभाग को 1266 सिलेंडरों का अंतर मिला, थाने में दी गई तहरीर


                 अमेठी की प्रकाश गैस एजेंसी बंद:सप्लाई विभाग को 1266 सिलेंडरों का अंतर मिला, थाने में दी गई तहरीर

अमेठी की प्रकाश गैस एजेंसी बंद:सप्लाई विभाग को 1266 सिलेंडरों का अंतर मिला, थाने में दी गई तहरीर

अमेठी कस्बे में संचालित प्रकाश गैस एजेंसी पर सप्लाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान विभाग को 1266 खाली और भरे सिलेंडरों में भारी अंतर मिला। इसके बाद एजेंसी को बंद कर दिया गया और अमेठी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। दरअसल, प्रकाश गैस एजेंसी के खिलाफ लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद सप्लाई विभाग ने गोदाम पर छापेमारी की। मौके पर खाली और भरे सिलेंडरों की संख्या में 1266 सिलेंडरों का बड़ा अंतर पाया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। विभाग ने एजेंसी को बंद करवा दिया है और मौके पर मिले सभी गैस सिलेंडरों को रात में ही दूसरी एजेंसी पर स्थानांतरित कर दिया गया। यह एजेंसी जिले की सबसे पुरानी और सबसे अधिक उपभोक्ताओं वाली थी, जिसके बंद होने से उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से इस एजेंसी पर गैस के लिए भारी भीड़ उमड़ रही थी, और उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ रहा था। पुलिस की मौजूदगी में भी वितरण के दौरान कई बार विवाद हुए थे। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में भारी अनियमितता मिली है। डीएम के निर्देश पर धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पांडेय ने आगे बताया कि मिले हुए सिलेंडरों को राजाराम एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है और कंपनी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। अब उपभोक्ताओं को गैस वितरित करवाने का काम संबंधित कंपनी का है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *