Breaking News

बहराइच में आंधी-तूफान में गिरा मोबाइल टावर:पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे घर के लोग


                 बहराइच में आंधी-तूफान में गिरा मोबाइल टावर:पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे घर के लोग

बहराइच में आंधी-तूफान में गिरा मोबाइल टावर:पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे घर के लोग

बहराइच में शनिवार देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। नगर के छावनी चौराहे पर एक मोबाइल टावर गिर गया, जबकि महसी इलाके के रामपुरवा गांव में एक विशालकाय पेड़ मकान पर जा गिरा। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार रात नगर में हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो जल्द ही 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली आंधी में बदल गई। इसी दौरान, छावनी चौराहे पर स्थित एक मार्केट की छत पर लगा मोबाइल टावर छज्जे समेत नीचे आ गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि टावर सड़क के बीच में न गिरकर किनारे पर गिरा, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दूसरी ओर, महसी इलाके के रामपुरवा गांव में आंधी के कारण एक विशालकाय पेड़ ग्रामीण सुशीला के मकान पर गिर गया। इससे मकान धराशाई हो गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत गृह स्वामिनी सुशीला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आंधी और लगातार बारिश के कारण जिले में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *