Breaking News

गैस सिलेंडर की अब होम डिलीवरी अनिवार्य:श्रावस्ती में प्रशासन सख्त, एजेंसियों पर भीड़ रोकने के लिए निर्देश जारी


                 गैस सिलेंडर की अब होम डिलीवरी अनिवार्य:श्रावस्ती में प्रशासन सख्त, एजेंसियों पर भीड़ रोकने के लिए निर्देश जारी

गैस सिलेंडर की अब होम डिलीवरी अनिवार्य:श्रावस्ती में प्रशासन सख्त, एजेंसियों पर भीड़ रोकने के लिए निर्देश जारी

श्रावस्ती जनपद में घरेलू गैस रिफिल के लिए गैस एजेंसियों पर भीड़ कम करने हेतु जिला प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद एजेंसी पर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। संबंधित गैस एजेंसी द्वारा नियमानुसार गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सीधे उपभोक्ता के घर तक की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेंसी को प्रतिदिन होम डिलीवरी किए जाने वाले उपभोक्ताओं की सूची अपने प्रतिष्ठान पर अनिवार्य रूप से चस्पा करनी होगी। इससे वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी। वार्ष्णेय ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को नियमानुसार और समय पर गैस आपूर्ति करें। नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी एजेंसी या हॉकर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय बीते शनिवार को जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जमुनहा स्थित श्रीराम भारत गैस एजेंसी के औचक निरीक्षण के बाद लिया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारण, वितरण प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई थी। जांच में एजेंसी पर कुल 19,281 उपभोक्ता कनेक्शन, 540 बुकिंग और 154 गैस सिलेंडर स्टॉक में मिले। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस रिफिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घटतौली, अनियमितता या तय दर से अधिक वसूली पाए जाने पर संबंधित हॉकर का लाइसेंस निरस्त करने की सख्त चेतावनी भी दी। प्रशासन के इस निर्णय से गैस एजेंसियों पर भीड़ कम होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को घर बैठे सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *