Breaking News

बाराबंकी में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि:गेहूं, अफीम और सब्जियों की फसल हुई खराब, किसानों की चिंता बढ़ी


                 बाराबंकी में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि:गेहूं, अफीम और सब्जियों की फसल हुई खराब, किसानों की चिंता बढ़ी

बाराबंकी में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि:गेहूं, अफीम और सब्जियों की फसल हुई खराब, किसानों की चिंता बढ़ी

बाराबंकी में देर रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। हैदरगढ़ तहसील के सिद्धौर, सुबेहा और आसपास के क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की तैयार फसल के साथ-साथ अफीम और लता वाली सब्जियों को भी क्षति हुई है। खीरा, ककड़ी, लौकी, कद्दू, हरी मिर्च और टमाटर जैसी फसलें ओलों की चपेट में आने से प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। सिद्धौर क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले किसान विशेष रूप से चिंतित हैं। वर्तमान में अफीम की घारिया तोड़ने का समय चल रहा है, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से इसके उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। बेमौसम बारिश का असर केवल कृषि क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ईंट उद्योग पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, खेतों में पाथी गई कच्ची ईंटें बारिश के कारण खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हालांकि, यह बारिश मेंथा की खेती करने वाले किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है, क्योंकि इससे खेत तैयार करने में मदद मिलेगी। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हुई आंधी और बेमौसम बारिश है। यदि मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहा, तो रबी की फसलों पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *