Breaking News

बलिया में कांग्रेस नेता का विधायक पर गंभीर आरोप:कहा- जनता त्रस्त है, विधायक जी का प्रतिनिधि मस्त है


                 बलिया में कांग्रेस नेता का विधायक पर गंभीर आरोप:कहा- जनता त्रस्त है, विधायक जी का प्रतिनिधि मस्त है

बलिया में कांग्रेस नेता का विधायक पर गंभीर आरोप:कहा- जनता त्रस्त है, विधायक जी का प्रतिनिधि मस्त है

बलिया में कांग्रेस नेता जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बांसडीह विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। पाण्डेय ने दावा किया कि विधायक के विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग प्रतिनिधि नियुक्त हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बांसडीह तहसील परिसर में कांग्रेस द्वारा आयोजित “बीजेपी सरकार के नौ साल बेहाल” कार्यक्रम का बताया जा रहा है। विधायक के अलग-अलग प्रतिनिधियों पर लगाए आरोप फेफना विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार जैनेन्द्र पाण्डेय ने मंच से कहा कि विधायक के शराब, बालू, घर के गिट्टी और नहर जैसे कामों के लिए अलग प्रतिनिधि हैं। उन्होंने बताया कि बांसडीह विधानसभा में विधायक प्रतिनिधि का हिस्सा लेने की व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में अकेली है। पाण्डेय ने कहा, “जनता त्रस्त है, विधायक जी का प्रतिनिधि मस्त है।” सरकारी कामों और अधिकारियों में भी प्रतिनिधि का दावा कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बांसडीह, सहतवार, रेवती और मनियर थानों में दरोगा, कोतवाली या सीओ बनने के लिए विधायक प्रतिनिधि की सहमति जरूरी है। कोटेदार, आंगनबाड़ी, सरकारी अस्पताल और विकास भवन के लिए भी अलग प्रतिनिधि हैं। उन्होंने सामूहिक विवाह योजना का उदाहरण भी दिया। पाण्डेय के अनुसार, विधायक ने 551 शादियां कराने का दावा किया था, लेकिन केवल 51 शादियां हुईं। बाकी 500 शादियों का पैसा आज तक नहीं मिला। लखनऊ में भी अलग प्रतिनिधि पाण्डेय ने यह भी बताया कि विधायक का एक अलग प्रतिनिधि लखनऊ में भी घूमता रहता है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा और जनता के साथ हो रहे अन्याय की बात कही।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *