मेरठ में सुबह से ही बदला मौसम का मिजाज:पहले हुई बूंदाबांदी उसके बाद आसमान में खिली धूप, तापमान में आई गिरावट
![]()
मेरठ में सुबह से ही बदला मौसम का मिजाज:पहले हुई बूंदाबांदी उसके बाद आसमान में खिली धूप, तापमान में आई गिरावट
मेरठ में शनिवार को देर रात आए मौसम में बदलाव के बाद रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।सुबह से ही शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कुछ देर बाद ही आसमसन में धूप भी खिली दिखाई दी।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव बना हुआ है। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। दिन चढ़ने के साथ भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज दिन में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं। हालांकि, तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों के कारण धूप का असर कम रहेगा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन बादलों और फुहारों के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहेगा। अगले 24 घंटों में मौसम के इसी तरह हल्का बदला रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जारी रहेगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
