वाराणसी में गंगा के किनारे होगा महिलाओं का ‘बीच हैंडबाल’:गंगा के किनारे रेती पर कोर्ट बनना शुरू, 96 महिला खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
![]()
वाराणसी में गंगा के किनारे होगा महिलाओं का ‘बीच हैंडबाल’:गंगा के किनारे रेती पर कोर्ट बनना शुरू, 96 महिला खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
वाराणसी के गड़वाघाट आश्रम के ठीक सामने गंगा तट पर रेती पर आगामी 14 अप्रैल से बीच हैंडबाल प्रतियोगिता खेली जाएगी। यह पहला मौका होगा जब वराणसी में गंगा किनारे बीच हैंडबाल होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। घाट पर जेसीबी लगाकर कोर्ट बनाया जा रहा है। महिलाओं में हैंडबॉल खेल के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब जिला हैंडबॉल संघ यह प्रतियोगिता करवा रहा है। जिसमें 8 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 96 खिलाड़ी हैंडबाल में दम दिखाएंगी। जेसीबी लगाकर बन रहा मैदान उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ आशा सिंह ने बताया – 30 मार्च को तीन सदस्यीय टीम ने नमो घाट से लेकर विश्व सुंदरी पुल का निरीक्षण किया था। जिसके बाद टीम ने मठ गढ़वा घाट के सामने की रेती को हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त माना था। इसके बाद जेसीबी लगाकर गड़वाघाट आश्रम के सामने रेती पर काम शुरू कर दिया गया है। 10 अप्रैल तक हैंडबॉल कोर्ट फाइनल हो जाएंगे। 14 राष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगी हिस्सा प्रतियोगिता के चेयरमैन डॉ एके सिंह ने बताया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलोगे तो खिलोगे के नारे और नारी सशक्तिकरण को लेकर यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब काशी में पहली बार गंगा की रेती पर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। यह प्रतियोगिता 14 अप्रैल को सुबह आठ बजे से मठ गढ़वा आश्रम के सामने खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में 96 महिला हैंडबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। जिनमें 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की हैं। मैदान समतल करने का शुरू हुआ काम डॉ एके सिंह ने बताया – घाट पर जेसीबी चलाई गई ताकि मैदान समतल हो सके। उसके बाद आधा दर्जन श्रमिकों ने बालू से कंकड़ पत्थर निकला ताकि बालू नर्म हो सके। 10 अप्रैल तक मैदान को तैयार कर दिया जाएगा। 11 और 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के अधिकारी प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण करेंगे। 13 अप्रैल को खेला जाएगा अभ्यास मैच 13 अप्रैल को अभ्यास मैच खेला जाएगा ताकि पता चल सकेगा कि मैदान प्रतियोगिता के लिए कितना तैयार है। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम को तीन मैच खेलना होगा। दोनों ग्रुप की दो टॉप टीमों में फाइनल खेला जाएगा। जिला नौकायन संघ वाराणसी के उपाध्यक्ष भागवत सिंह की देखरेख में हैंडबॉल के दो कोर्ट बनाने का कार्य शुरू किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
