Breaking News

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश, गेहूं फसल को नुकसान:10 घंटे बिजली गुल; अकबरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित


                 अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश, गेहूं फसल को नुकसान:10 घंटे बिजली गुल; अकबरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश, गेहूं फसल को नुकसान:10 घंटे बिजली गुल; अकबरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

अंबेडकरनगर जिले में रविवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही, जिले के कई क्षेत्रों में लगभग 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बीते शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही मौसम में बदलाव आया और रात करीब 9 बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद हल्की बारिश हुई। इस आकस्मिक मौसम परिवर्तन से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज आंधी और बारिश का सीधा असर किसानों की गेहूं की फसल पर पड़ा है। कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आंधी के कारण जिले के महरुआ, कटेहरी, पहितीपुर, श्रवण क्षेत्र, आलापुर, टांडा और जलालपुर सहित कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली व्यवस्था ठप रही। लगभग 10 घंटे बीत जाने के बाद भी इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। आंधी के कारण अकबरपुर रेलवे स्टेशन से जौहर डीज़ जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन बाधित रहा। हालांकि, इस बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *