Breaking News

8 साल के बच्चे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:आजमगढ़ में खेल-खेल में हुआ था विवाद, मां बोली- जान से मारने की कोशिश की


                 8 साल के बच्चे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:आजमगढ़ में खेल-खेल में हुआ था विवाद, मां बोली- जान से मारने की कोशिश की

8 साल के बच्चे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:आजमगढ़ में खेल-खेल में हुआ था विवाद, मां बोली- जान से मारने की कोशिश की

आजमगढ़ में खेल-खेल में बच्चों का विवाद हो गया। विवाद के बाद एक लड़के ने दूसरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में बच्चा झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मां अंजुम ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। खेलते समय हुआ विवाद, फिर कर दी वारदात मूलरूप से निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव की रहने वाली अंजुम शहर कोतवाली के धर्मोनाला में रहती हैं। अंजुम ने बताया- 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे मेरा बेटा इशान घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसका मोहल्ले के ही लड़के आजम से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद में आजम ने इशान के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। घटना में बच्चे का पैर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मां ने लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप पीड़िता अंजुम का आरोप है कि उनके बेटे को जान से मारने की नीयत से यह हमला किया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *