सहारनपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़की भीम आर्मी:आरोपी पर SC/ST और देशद्रोह की धाराओं में कार्रवाई की मांग
सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला महासचिव सौरभ सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोतवाली देहात पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नदीम शेख नामक व्यक्ति ने डॉ. अंबेडकर के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव सौरभ सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर हमारे संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उनके खिलाफ अपशब्द बोलना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी नदीम शेख पर एससी/एसटी एक्ट, देशद्रोह और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस प्रशासन ने पहले आक्रोशित भीम आर्मी पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी मुकदमा दर्ज होने तक अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर विशाल सिंह शककरवाल जिला उपाध्यक्ष, विक्की सिंह पालीवाल तहसील अध्यक्ष, बिट्टू प्रधान, भीमसेन टप्परवाल, मनोज बर्मन, सोनू डीजे, अर्जुन, रवि बर्मन, अंशुल, चेतन, विशाल खुराना, आयुष शेखर, कार्तिक, राजन बौद्ध, पतराम, सुभाष बीडीसी, शिवा सुभाष और मोहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Ey1WmkR
Leave a Reply