टोल पर लड़की का 1 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO:झांसी में कार से उतरकर सारे बैरिकेड उखाड़े; लोगों ने रोका, तो गाली दी
![]()
टोल पर लड़की का 1 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO:झांसी में कार से उतरकर सारे बैरिकेड उखाड़े; लोगों ने रोका, तो गाली दी
झांसी में एक टोल प्लाजा पर नशे में धुत लड़की ने जमकर हंगामा किया। कार से उतरकर एक-एक करके सारे बैरिकेड उखाड़कर फेंक दिए। जब टोलकर्मी रोकने आए तो गालियां देने लगी। आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर उसका मोबाइल चोरी किया गया। CCTV कैमरे नहीं दिखाए गए, इसलिए हंगामा करना पड़ा। मामला बढ़ता देख टोलकर्मियों ने डायल-100 पर कॉल लगाकर पुलिस को बुला लिया, तो अपनी गलती मानी। घटना शुक्रवार की सकरार थाना क्षेत्र के झांसी-खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा की है। वीडियो शनिवार को सामने आया है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… लुहारी टोल प्लाजा के मैनेजर सौरव पंवार ने बताया- एक कार मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रही थी। कार में 3-4 लड़कियां और 2 लड़के थे। सभी नौगांव में कार्यक्रम करके झांसी लौट रहे थे। जब कार टोल प्लाजा पर आई तो रुक गई। थोड़ी देर बाद कार में से एक लड़की उतरी और कहने लगी कि यहां मोबाइल चोरी हो गया। वो नशे में थी। उसने टोल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक-एक करके सारे बैरिकेड उखाड़कर फेंक दिए और गालियां देने लगी। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस आई, तो झांसी से लड़की के अन्य साथी आ गए। बाद में उन्होंने गलती मानी कि मोबाइल टोल पर नहीं गिरा। गलती मानकर वे चले गए। अभी हमने लिखित शिकायत नहीं की। अपने अधिकारियों को इसके बारे में बताया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके की रहने वाली है। अब पढ़िए युवती और टोलकर्मी की बहस… टोलकर्मी : ये तोड़फोड़ कर रही है, तुम वीडियो बनाओ।
युवती : बनाओ वीडियो, पहले ये बताओ कि किसने मेरा फोन चोरी किया है। टोलकर्मी : कहां से चोरी हुआ फोन तुम्हारा।
युवती : इधर से ही चोरी हुआ है। टोलकर्मी : यहां चोर रहते हैं क्या?
युवती : मुझे क्या पता कि यहां चोर रहते हैं या शरीफ। युवती : कैमरे चेक कराओ पहले, फिर मुझसे बोलना।
टोलकर्मी : ये बैरिकेड क्यों तोड़ रही हो? युवती : क्याें नहीं तोड़ू, तुमने कैमरे दिखाए क्या मुझे?
टोलकर्मी : ऊपर जाकर कैमरे देख लो, यहां थोड़ी कैमरे लगे हैं। युवती : तुमने मुझे कैमरे दिखाए क्या?
टोलकर्मी : बेवजह तोड़फोड़ कर रही हो, पुलिस बुलाओ। युवती- मैं किसी से डरती नहीं हूं, पुलिस को बुला लो। अभी कोई शिकायत नहीं मिली
सकरार थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया- मोबाइल को लेकर टोल प्लाजा पर विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में आपस में निपटारा हो गया। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
———————- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में ‘डकैत’ दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
