Breaking News

कल्याणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:शराब तस्कर गिरफ्तार, ट्रक का चेसिस-रजिस्ट्रेशन बदलकर करता था सप्लाई


                 कल्याणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:शराब तस्कर गिरफ्तार, ट्रक का चेसिस-रजिस्ट्रेशन बदलकर करता था सप्लाई

कल्याणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:शराब तस्कर गिरफ्तार, ट्रक का चेसिस-रजिस्ट्रेशन बदलकर करता था सप्लाई

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार, 9 दिसंबर 2025 को आबकारी निरीक्षक आशा परिहार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थीं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी बीच शुक्रवार रात पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने विलासपुर क्षेत्र में दबिश दी और वहां से बलबीर सिंह (28) निवासी रामपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका। चेसिस और रजिस्ट्रेशन बदलकर करता था तस्करी
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ट्रक के चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर हरियाणा से अवैध शराब लाता और उसे बिहार में सप्लाई करता था। यह अवैध कारोबार वह लंबे समय से चला रहा था और इससे मोटा मुनाफा कमा रहा था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि ट्रक पकड़े जाने के बाद उसने मोबाइल नंबर भी बदल लिया था। जेल भेजा गया आरोपी
एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध शराब तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *