Breaking News

कानपुर सदर समाधान दिवस में 104 शिकायतें:सिर्फ 8 का मौके पर निस्तारण, सीडीओ बोलीं- कार्रवाई जमीन पर दिखनी चाहिए


                 कानपुर सदर समाधान दिवस में 104 शिकायतें:सिर्फ 8 का मौके पर निस्तारण, सीडीओ बोलीं- कार्रवाई जमीन पर दिखनी चाहिए

कानपुर सदर समाधान दिवस में 104 शिकायतें:सिर्फ 8 का मौके पर निस्तारण, सीडीओ बोलीं- कार्रवाई जमीन पर दिखनी चाहिए

कानपुर सदर तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में कुल 104 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल 8 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सीडीओ ने बाकी बची 96 शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के अफसरों को सख्त लहजे में कहा कि कार्रवाई केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर गुणवत्ता के साथ दिखनी चाहिए। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले राजस्व, पुलिस और नगर निगम से जुड़े रहे। सीडीओ ने निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों को तय समय सीमा के भीतर निपटाया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। खतौनी और आय प्रमाण पत्र में तुरंत राहत
जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में प्रशासन ने मौके पर ही राहत पहुंचाई। ग्राम भिसार के नरेंद्र सिंह और मसवानपुर की सृजना देवी की खतौनी में नाम संशोधन का विवाद लंबे समय से चल रहा था, जिसे लेखपाल को निर्देशित कर तत्काल ठीक कराया गया। चकेरी के रामबाबू की खतौनी में पुराने आदेश दर्ज नहीं थे, उसे भी मौके पर दुरुस्त किया गया। वहीं उदयपुर निवासी सोनी को आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी, जिसका शिविर में ही ऑनलाइन आवेदन कराकर तत्काल प्रमाण पत्र जारी किया गया। पेंशन और शस्त्र लाइसेंस पर भी कार्रवाई
नौबस्ता की कुंती पांडेय ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने रिकॉर्ड जांच कर बताया कि उनकी चारों किस्तें खाते में भेजी जा चुकी हैं। वहीं कल्याणपुर के सरवर अली ने अपने पिता का शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस को तत्काल शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए। 26 दिव्यांगों को मौके पर मिले यूडीआईडी कार्ड
समाधान दिवस के साथ दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने 38 आवेदकों का परीक्षण किया, जिनमें से 26 दिव्यांगों को मौके पर ही यूडीआईडी कार्ड और प्रमाण पत्र जारी किए गए। 8 दिव्यांगों के आय प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 3 का पेंशन योजना में पंजीकरण किया गया। एक दिव्यांग का बैंक खाता खुलवाकर उसे एटीएम कार्ड भी सौंपा गया। इन विभागों की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं
राजस्व विभाग: 32
पुलिस विभाग: 16
नगर निगम: 14
केडीए: 09
केस्को: 07
डूडा: 03
जलकल: 02 इस दौरान सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी और एसडीएम सदर अनुभव सिंह समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *