Breaking News

कुरुक्षेत्र में कार नंबर से पकड़े गए तस्कर:10 लाख रुपए की अफीम बरामद, मंगवाने वाले को भी दबोचा, यूपी के रहने वाले


                 कुरुक्षेत्र में कार नंबर से पकड़े गए तस्कर:10 लाख रुपए की अफीम बरामद, मंगवाने वाले को भी दबोचा, यूपी के रहने वाले

कुरुक्षेत्र में कार नंबर से पकड़े गए तस्कर:10 लाख रुपए की अफीम बरामद, मंगवाने वाले को भी दबोचा, यूपी के रहने वाले

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से पुलिस ने यूपी के दो युवकों को 450 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार में अफीम सप्लाई करने के लिए आए थे। पुलिस ने आरोपी युवराज निवासी ताहरपुर जिला बिजनौर और राजकुमार निवासी करैली जिला बरेली को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस अफीम की इंटरनेशनल मार्केट में करीब 10 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी युवराज और राजकुमार की निशानदेही पर अफीम मंगवाने के आरोपी रामफल उर्फ काला निवासी तलहेड़ी को भी दबोच लिया। पुलिस इनके क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच भी कर रही है। कार में अफीम लेकर पिहोवा आए सीआईए-1 के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा में चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि युवराज और राजकुमार यूपी के रहने वाले हैं। दोनों अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आज भी दोनों अपनी कार (UP20CK 5033) में बरेली से अफीम लेकर पिहोवा एरिया में आए हुए हैं। कैथल रोड से दबोचा इस समय दोनों कार में कैथल रोड पर एक धर्मकांटे के पास खड़े हैं। सूचना पर टीम कैथल रोड पर पहुंची, जहां यूपी नंबर की कार खड़ी दिखाई दी। टीम ने तुरंत कार को घेर लिया और कार में बैठे दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। उनकी तलाशी लेने पर कार से 450 ग्राम अफीम बरामद हई। अफीम मंगवाने वाला भी गिरफ्तार पुलिस ने उनके खिलाफ थाना शहर पिहोवा में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अफीम मंगवाने के आरोपी रामफल उर्फ काला को काबू किया। कोर्ट के ऑर्डर से पुलिस ने युवराज और राजकुमार को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *