Breaking News

बाराबंकी में तेज आंधी के बाद एक घंटे बारिश:गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान की आशंका, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम


                 बाराबंकी में तेज आंधी के बाद एक घंटे बारिश:गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान की आशंका, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

बाराबंकी में तेज आंधी के बाद एक घंटे बारिश:गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान की आशंका, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

बाराबंकी जिले में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, जो बारिश के बाद 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगभग एक घंटे तक लगातार हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे आम लोगों को राहत मिली। हालांकि, यह मौसमी बदलाव किसानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस समय गेहूं और सरसों की फसलें कटाई के लिए तैयार हैं। कई किसानों ने गेहूं की कटाई कर फसल को खेतों में सुखाने के लिए फैला रखा है। बारिश के कारण कटी हुई फसल के भीगने से भारी नुकसान की आशंका है। जिन किसानों की फसल अभी खड़ी है, उनके लिए तेज हवा और बारिश से फसल के गिरने (लॉजिंग) का खतरा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण यह मौसमी बदलाव आया है। अगले एक-दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें। यह बारिश जहां एक ओर गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर कृषि क्षेत्र के लिए एक नई चुनौती बन गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *